फिल हाल राहत नहीं,10 का पानी 15 से 20, बिजली की लुक्का छिपी जारी
पाकुड़। रविवार को पाकुड़ अपने उच्चतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पार कर गया।धधकती अग्नि स्वरूप धूप और तेज बहती गर्म हवा और बिजली की आंख मिचोंनी और प्रतिदिन नीचे गिरता जलस्तर आम जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। लोग पीने के पानी के दो घुट के लिए तरसते नजर आए। शहरों में निशुल्क जल सेवा बहुत कम उपलब्ध है। फल स्वरुप₹10 के पानी लोग 15 से 20 रुपए में बेचकर फूले नहीं समा रहे। जाहां कई लोग निशुल्क जल सेवा दे रहे हैं वहीं कुछ लोग पानी बेचकर पैसा कमा रहे हैं। स्थानीय तौर पर प्याऊ की व्यवस्था नहीं के बराबर है। जलस्तर के नीचे जाने से पानी की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। मानव के साथ-साथ पशु पक्षी एवं घर में लगने वाले पेड़ पौधे के लिए जल कम पड़ने लगे हैं। हर 5 मिनट में पानी की प्यास लग रही है। लोग घड़ा का पानी पर ध्यान दे रहे। परंतु बाजार में घड़ा भी उपलब्ध नहीं है। एक खड़ा 170 से ₹200 की बिक रहे हे।कड़ी धूप ऊपर से तेज चलती गर्म हवा लोगों का जीना दूभर कर दिया। रहा कहां कसर विद्युत विभाग ने पूरा कर दिया है। दिन भर बिजली कट से लोग परेशान हो रहे हैं और 2024 के लोकसभा चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। फैसला चुनाव के दिन होगा। फिलहाल सूर्यदेव से कहीं राहत मिलता नहीं नजर आ रहा है। ऐसे में लोगों को तेज धूप और लू से बचना चाहिए। ठंडे पानी से भी बचना चाहिए। कच्चे आम और बेल का शरबत, छाछ दही ,लस्सी का प्रयोग करना चाहिए। कोल्ड ड्रिंक से बचना चाहिए। नींबू पानी, चने की सत्तू, नमक और चीनी का घोल, प्याज भी खाने चाहिए। किंतु तैलीय पदार्थ से बचना चाहिए। नमक कम खाना चाहिए।बहुत अधिक जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले। बाहर निकलते समय मुंह नाक में रुमाल बांध ले एवं छाता का प्रयोग जरूर करें।






