Search

June 18, 2026 3:08 am

भीषन गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त,वहीं जीव जंतु पशु पक्षी त्रस्त।

पाकुड़िया (पाकुड़)पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है ।वहीं गर्मी के कारण मनुष्य के साथ साथ पशु पक्षियां भी त्रस्त है । दोपहर में अपने अपने घरों में लोग दुबक जाते है । क्षेत्र में 42 से 45 डिग्री भीषण गर्मी के कारण लोग सड़कों पर नहीं दिख रहे हैं । वहीं स्थानीय बस पड़ाव में यात्रियों के लिए पानी की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है । लोग बस पड़ाव में दुकानों से बंद बोतल खरीद कर अपनी प्यास बुझाते है । भीषण गर्मी के कारण स्थानीय बाजार भी इससे प्रभावित हुआ है। स्थानीय बाजार में साप्ताहिक हाट के अलावे अन्य दिनों में खरीद एवं बिक्री प्रभावित हुआ है। गर्मी के कारण मुख्य सड़क बाजार पाकुड़िया बाजार से सिद्धो कान्हो चौक तक सड़के वीरान से नजर आती है । वहीं भीषण गर्मी में इलेक्ट्रॉनिक समान जैसे पंखा, कूलर एवं एसी की बिक्री बढ़ी है ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!