Search

May 10, 2026 6:33 pm

चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने किया प्याऊ का व्यवस्था।

राजकुमार भगत

पाकुड़। तेज धूप और गर्म लू से लोग परेशान है। लोग पानी के एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। जैसे जैसे गर्मी पड़ रही है जलस्तर में नीचे गिरते जा रहा है। आम लोगों को जल से जूझता देख झारखंड सरकार ने समृद्ध लोग , प्रतिष्ठान एवं स्वयंसेवी संस्थान से राहगीरों के लिए अपनी ओर से जल व्यवस्था करने का अनुरोध किया था। नगर परिषद पाकुड़ द्वारा इसकी जानकारी दी गई थी। चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के सचिव संजीव खत्री ने बताया कि सरकार के आदेश का पालन किया जा रहा है। गर्मी से जूझ रहे व्यक्तियों को पीने के लिए ठंडा पानी की व्यवस्था कर दी गई है ।प्रतिदिन ताजा पानी घड़े में भरे जा रहे हैं । राह चलते राहगीर, मजदूर बड़े बच्चे बुजर्ग जल ग्रहण कब तृप्त हो रहे हैं। घड़े में पानी समाप्त होने पर पुनः स्वच्छ जल भरे जा रहे हैं। चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल जैन ने बताया कि इस गर्मी में मानव शरीर में उचित मात्रा में जल रहना आवश्यक है। गर्मी में हर हमेशा जल पीते रहना चाहिए। राहगीरों को कठिनाइयों को देखते हुए चेंबर ऑफ कॉमर्स के माध्यम से प्याऊ की व्यवस्था की गई है। जनता जनार्दन इसका लाभ ले रहे हैं।

img 20240430 wa00345199306589618860552

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!