Search

June 18, 2026 1:28 am

कॉमर्स में विवेक शर्मा 441 अंक प्राप्त कर जिले का नाम किया रोशन।

राजकुमार भगत

पाकुड़। झारखंड बोर्ड जैक द्वारा इंटरमीडिएट कॉमर्स के परीक्षा फल घोषित कर दिया गया है। परीक्षा फल घोषित होने के बाद कहीं खुशी कहीं गम का माहौल है। परीक्षा फल जिले की बेहतर रहा है। हालांकि कॉमर्स की पढ़ाई सभी जगह नहीं होती है। पाकुड़ राज प्लस टू विद्यालय व इंटर कॉलेज जिदातो से छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया गया है। कॉमर्स में भी टॉप टेन में लड़कियों ने बाजी मारी है। पाकुड़ राज प्लस टू से विवेक शर्मा 441 अंक प्राप्त कर टेन टॉप में प्रथम स्थान प्राप्त करने का गौरव प्राप्त किया है।,पाकुड़ राज्य प्लस टू से सिया जायसवाल 412 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, जिदातो इंटर कॉलेज से करण भगत 405 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान। जिदातो इंटर कॉलेज से रितु कुमारी 395 अंक प्राप्त कर चौथा स्थान , जिदातो इंटर कॉलेज से ही मनीषा टुडू 385 प्राप्त कर पांचवा स्थान , राज प्लस टू उच्च विद्यालय से अंतरा 381 अंक प्राप्त कर छठा स्थान ,राज प्लस टू से श्रेया रानी 372 अंक प्राप्त कर सातवां स्थान ,राज प्लस टू से मिली अर्चना 372 अंक प्राप्त कर सातवां स्थान , राज प्लस टू से सावन भगत 371 अंक प्राप्त कर आठवां स्थान ,मॉडल स्कूल काशीला से सुलेमान मुर्मू 369 अंक प्राप्त कर नवा स्थान तथा इंटर कॉलेज जिदातो से इंस्पेक्टर मुर्मू 368 अंक प्राप्त कर दसवां स्थान प्राप्त कर टेन टॉप में जगह बनाई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!