Search

June 18, 2026 3:08 am

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मार पीट, थाने में मामला दर्ज

सुदीप कुमार त्रिवेदी

पाकुड़ नगर परिषद के ग्वालपाड़ा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मार पीट की घटना सामने आया है । इस बाबत ग्वालपाड़ा निवासी रंजना देवी, पति- स्वo शिव प्रसाद पांडेय ने नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। अपने लिखित शिकायती पत्र में रंजना देवी ने कहा है कि पाकुड़ मौजा नंo 126 के दाग संख्या 986 पर उनके द्वारा लगभग 25 वर्ष पूर्व गोहाल बनाया गया है जिसका पर वो अपने पुत्र के साथ गौ सेवा करती आ रही है । पत्र के अनुसार उसी जमीन को लेकर शिकायतकर्ता के पड़ोसी महरानी देवी कई वर्षों से उनसे लड़ाई झगड़ा करती आ रही है, उक्त जमीन को लेकर फिलवक्त उभयपक्षों के बीच न्यायालय में एक मामला विचाराधीन है । घटना के बाबत रंजना देवी ने अपने पत्र में जिक्र करते हुए लिखा है कि गत 29 अप्रैल को उनके गोहाल के क्षतिग्रस्त हो जाने की स्थिति में उनके द्वारा अपने पशुधन को बगल के एक पेड़ में बाँध कर रखा गया था ताकि पशुधन को गर्मी से कुछ राहत मिले । इसी बात को लेकर ग्वालपाड़ा निवासी क्रमशः महारानी देवी, चाँदनी तिवारी, कुंदन मिश्रा, प्रीति तिवारी ने शिकायत कर्ता के पशुधन को मारने लगे जिसे बचाने की गरज से बीच बचाव करने आए शिकायतकर्ता के पुत्र दयानंद पांडेय पर भी हमला कर दिया गया । अपने बेटे को बचाने आई शिकायतकर्ता रंजना देवी के सिर पर पत्थर से वार कर दिया जिससे उनके माथे से खून बहने लगा । इस मामले को लेकर रंजना देवी के द्वारा नगर थाने में दी गई लिखित शिकायत के आधार पर नगर थाने में नगर थाना कांड संख्या 86/87/2024 के रूप में मामला दर्ज कर लिया गया है ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!