Search

June 17, 2026 9:42 pm

स्वाभिमान प्रोजेक्ट के तहत 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस दिवस मनाया गया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड के बासेतकुंडी पंचायत अंतर्गत धवाडंगाल गांव में बुधवार को संस्था नी़दस् के सहयोग से स्वाभिमान प्रोजेक्ट के तहत प्रवासी संसाधन केंद्र पाकुड़िया द्वारा 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस या /श्रमिक दिवस या मई दिवस के रूप में मनाया गया। यह दिन श्रमिक लोगों के योगदान और उनके अधिकारों के लिए लड़ने से है। अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस 2024 का विषय जलवायु परिवर्तन के बीच कार्यस्थल सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करना है। प्रवासी संसाधन केंद्र के इंचार्ज राजीव रंजन के द्वारा बताया गया कि, जो असंगठित मजदूर काम की तलाश में गांव से पलायन करते हैं व उन सभी ई-श्रम कार्ड जरूर बनवा लें और कामधाम में
एंट्री जरूर करना चाहिए । प्रवासी संसाधन केंद्र में निशुल्क ई-श्रम कार्ड ,आयुष्मान कार्ड की सेवा दी जाती है, साथ ही साथ सरकारी योजनाओं के बारे में, कल्याण गुरुकुल प्रशिक्षण सह जॉब के बारे में, 18 वर्ष से अधिक युवक युक्तियां के लिए Rseti से स्किल ट्रेनिंग हेतु लिंकेज किया जाता हैं। जिस संगठित पलायन मजदूर का किसी कारण घटना/ दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो उनके परिवार वालों को सरकार द्वारा मिलने वाली सहायता राशि को लिंकेज कराने मे परामर्श करती है ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!