अब्दुल अंसारी
राजमहल लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी द्वारा पाकुड़िया प्रखंड में शुक्रवार को सघन दौरा एवं जनसंपर्क अभियान चलाया गया । आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के पाकुड़िया प्रखंड अन्तर्गत राजदाहा , सिउलिबोना , फुलझींझरी , आलूदाहा , सरसाबांध , खकसा , नावाडीह , श्रीरामपुर , बनडीगा , घूर्णी , बेनाकुड़ा , बड़ासिंहपुर , बाबुझूटी , फूलोपानी , गणपुरा , बड़ा सापादाहा एवं धबना गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया । जनसंपर्क अभियान में आम जनता से भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी को राजमहल लोकसभा क्षेत्र से काफी आशीर्वाद प्राप्त हुआ । मौके पर भाजपा महेशपुर विधानसभा संयोजक मिस्त्री सोरेन , मंडल अध्यक्ष बिजय भगत , पूर्व विधायक सुफल मरांडी , प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी , तपन मंडल , एलियन हांसदा , अभिमन्यु भराड़ी , मनोज सोरेन , उमाशंकर सिंह , बनेश्वर टुडू , नोरेन साह , गौतम साह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।






