Search

October 22, 2026 12:05 pm

डी ए विद्यालय पाकुड़ में नीट यू जी ए 2024 परीक्षा का आयोजन

सुदीप कुमार त्रिवेदी

पाकुड़, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट यू जी 2024) का आयोजन डी ए वी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 5 मई 2024 रविवार को दोपहर 2 बजे से 5:20 तक के बीच आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा हेतु सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश 11 बजे से शुरू हो जाएगा और 1:30 बजे तक चलेगा। सभी परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड पर अंकित कर अलग अलग रिपोर्टिंग टाइम दिया गया है। इस परीक्षा हेतु चयनित पाकुड़ जिला के सिटी कोऑर्डिनेटर सह प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती ने बताया कि यह परीक्षा पूर्णतया पेन एंड पेपर मोड पर होगी। यह परीक्षा एम बी बी एस, बी डी एस, बी ए एम एस, बी एच एम एस, बी वाई एस सी एवं चयनित बी एस सी नर्सिंग कॉलेज के पाठ्यक्रमों के सीटों के लिए आयोजित होगी। उन्होंने आगे बताया कि परीक्षार्थी ओरिजनल आई डी जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, वोटर कार्ड अथवा 12वीं कक्षा का प्रवेश पत्र जिसमे परीक्षार्थी की फोटो आ रही हो इनमें से कोई एक आई डी साथ लानी है। इनकी फोटो कॉपी किसी भी सूरत में मान्य नहीं होगी। परीक्षार्थियों को पेन भी सेंटर पर ही दिया जाएगा। सिटी कोऑर्डिनेटर ने आगे बताया कि एन टी ए द्वारा जारी की गई एन ई ई टी यू जी 2024 एडमिट कार्ड गाइडलाइन के अनुसार ही भरें। पहले परीक्षा के एडमिट कार्ड को अच्छी तरह से भर लें, इसमें परीक्षार्थी को फोटो ( जैसा आवेदन पत्र में अपलोड किया गया है ) चिपकाना है। परीक्षार्थी को कोई भी हल्का कलर ड्रेस पहन कर आना है जिसमे मेटल बटन न हो। छात्राएं सलवार, लेगिंग, ट्राउजर्स, शर्ट्स या कुर्ती पहन सकती हैं जिनमे मेटल बटन न हो। नॉर्मल स्लीपर्स या सामान्य जूते पहन सकते हैं। आभूषण या मेटल की चीजें जैसे ताजिब, कड़ा आदि पहनकर नही आना है। इस परीक्षा में 456 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!