सुदीप कुमार त्रिवेदी
लगातार धारावाहिक रूप से प्रकाशित खबर का अंततः असर हुआ । विगत दिनों प्रशासन ने बिना रजिस्टेशन वाले कुल पाँच टोटो की जाँच की एवं नियम संगत ना पाए जाने की स्थिति में नगर थाने को सुपुर्द किया गया जहाँ उन पाँचों टोटो से संबंधित चालकों से जुर्माना वसूला गया । हालांकि इस बाबत नगर थाने से संपूर्ण ब्यौरा पूछे जाने पर नगर थाने के अधिकृत मुंशी ने ब्यौरा देने से स्पष्ट इंकार कर दिया, लेकिन टोटो के इस धरपकड़ को लेकर आम लोगो में प्रशासन के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ है।
नाबालिक बच्चे चला रहे है टोटो व टेंपू,जिसपर जिला परिवहन पदाधिकारी ने चुप्पी साध रखी है





