Search

May 17, 2026 10:03 am

मजबूत लोकतंत्र से सशक्त झारखंड के स्वप्न को साकार करने के लिए मतदाताओं को जागरुक कर रही अभाविप।

राजकुमार भगत

मजबूत लोकतंत्र से सशक्त झारखंड के स्वप्न को साकार करने की दिशा में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मतदाता जागरण अभियान के निमित्त लगातार शनिवार एवं रविवार के दिन भी पाकुड़ नगर के सड़कों पर विभिन्न दुकानों, टोटो, टेंपो एवं विभिन्न निजी एवं सवारी गाड़ियों पर मतदाता जागरूकता का पोस्टर चिपका कर एवं यात्रा कर रहे नागरिकों को मतदाता जागरूकता का पर्ची लेकर शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करते नजर आए। एबीवीपी के विश्वविद्यालय संयोजक बमभोला उपाध्याय ने अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पूरे राजमहल लोकसभा में अभाविप लोकतंत्र के महापर्व को मतदाता जागरूकता अभियान के रूप में मना रही है। इसके तहत सभी कार्यकर्ता मतदाताओं को अलग अलग कार्यक्रमों के माध्यम से मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। हर एक वोट जरूरी होता है पंक्ति को केंद्र में रखते हुए विद्यार्थी परिषद जिले के युवाओं के बीच कविता,गीत एवं इंस्टाग्राम पर रील (शार्ट विडियो) प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रही है। युवाओं की रुचि को ध्यान में रखते हुए मतदाता जागरूकता के लिए परिषद युवाओं को उचित मंच प्रदान करने का प्रयास करेगी। शत प्रतिशत मतदान है । परिषद का आह्वान , देश के विकास में दें अपना योगदान, हर हाल में करना है अपना मतदान के जरिए लोगों को अभाविप कार्यकर्ताओं द्वारा जागरूक किया जा रहा है‌।। नगर मंत्री हर्ष भगत ने बताया कि पाकुड़ नगर के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में परिषद के कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को जागरूक करने की जिम्मेदारी को पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाने का संकल्प लिया है। परिषद के कार्यकर्ता प्रतिदिन शाम को विभिन्न वार्डों में बैठक करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर भी आम नागरिकों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। जागरूकता अभियान कार्यक्रम के दौरान, अभिजीत आनंद, विशाल यादव, विशाल सिंह,राजेश कुमार,शशि भूषण सिंह ,राजा, रिपन मौजूद रहे।

img 20240504 wa01046917427861961082740

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!