Search

May 17, 2026 9:59 am

मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने में सोशल मीडिया का योगदान महत्वपूर्ण:-उपायुक्त।

राजकुमार भगत

लोकसभा आम निर्वाचन में व्यापक रूप से मतदाता जागरूकता के लिए आगामी 7 मई को संध्या 6 से 8 बजे के मध्य सभी सोशल मीडिया कम्पैन चलाया जाएगा । सोशल मीडिया हैंडल्स पर हैशटैग #MainBhiElectionAmbassador सोशल मीडिया कैंपेन के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने जिलें के विभिन्न क्षेत्रों में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स के साथ अपने कार्यालय में बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि आगामी 7 मई को ट्विटर हैंडल एक्स पर हैशटैग #MainBhiElectionAmbassador का विशेष अभियान चलाया जाएगा। आप सबों मतदाता को जागरूक करते हुए उनका फोटो वोटर आईडी के साथ लेकर, रिल्स बनाकर, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से @ceojharkhand, ECISVEEP, dcpakur को टैग करते हुए पोस्ट करें, ताकि इस अभियान को सोशल मीडिया में राष्ट्रीय स्तर पर ट्रेंड्स किया जा सकें। पोस्ट करते समय हैश टैग और समय का विशेष ध्यान रखें।निर्धारित समय से आगे या पीछे पोस्ट करने पर वह काउंट में नहीं आएगा।वहीं उन्होंने कहा कि शहर के भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में नुक्कड़ सभा आयोजित कर मतदान के प्रति जागरूक किया जा सकता है। इस बार मतदान केन्द्रों पर व्यापक व्यवस्था की गई है कहीं भी मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। बैठक में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, एसएमपीओ पवन कुमार, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रणवीर सिंह, शिक्षक दिलीप कुमार राय, विजय भंडारी, नकुल मंडल, बनिज शेख, निपेन सिंह, सोनू कुमार, सूरज यादव, शकिल अंसारी, जेएसएलपीएस से दुलारी मंडल समेत अन्य उपस्थित थे।

img 20240504 wa01051897731826003876138

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!