सुस्मित तिवारी
हिरणपुर (पाकुड़) आसन्न मतदान को लेकर को लेकर प्रशासन के द्वारा व्यापकप से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को हिरणपुर बीडीओ टुडू दिलीप ने प्रखंड क्षेत्र में घूम- घूम कर सभी वाहनों में चुनाव की स्टिकर लगाया। आगामी एक जून को राजमहल लोकसभा चुनाव की मतदान को लेकर आम मतदाताओं को जागरूक करने की उद्देश्य से बीडीओ ने दो पहिये और चार पहिये वाहनों में स्टिकर लगाये। बीडीओ ने कहा की आगामी चुनाव में ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान करे। इसी उद्देश्य को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया है। सभी मतदाता इस चुनाव में शरीक होकर मतदान करे। इसका मुख्य उद्देश्य यही है।







