Search

May 10, 2026 2:17 pm

केंद्रीय मेडिकल टीम ने दूसरे दिन भी कई बिंदुओं पर सदर अस्पताल का किया निरीक्षण।

पाकुड़: बेहतर सुविधा मरीजों को मिले इसके लिए केंद्र सरकार हमेशा से कटिबद्ध है। इसी को लेकर विगत शुक्रवार को पाकुड़ पहुंचे नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड की टीम, जिनके मॉनिटरिंग से अस्पताल को चलाया जाता है। इस संबंध में सदस्य वालिद चैटर्जी ने बताया की मरीजों को सही रूप से फायदे मिल रहा है या नहीं,अस्पताल का भवन कैसा है कहां कमी है और अस्पताल की सुविधा कैसी होनी चाहिए। पेपर वर्क सही से हो रहा है या नहीं,टीम के द्वारा चिकत्सको के कमी के बारे पर पूछने पर टीम ने बताया की उन्हें इस मामले पर पता है जांच के दौरान, चिकत्सक की कमी की खबर है, कुछ चिकत्सक तो ज्वाइन करके यहां से चले गए है, सदर अस्पताल की व्यवस्था काफी अच्छी है इससे हम संतुष्ट है और बेहतर करने को लेकर कोशिश की जाएगी,वही टीम ने सिविल सर्जन के कार्य काफी सराहनीय है एक बेहतर सेवक है, जो खुद अल्ट्रा साउंड भी करते है और अवकाश के दिन भी काम करते है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!