Search

May 17, 2026 8:06 am

डब्ल्यू बी पी डी सी एल एवं बीजीआर ने स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

सतनाम सिंह

वेस्ट बंगाल पावर डेवलपमेंट और बीजीआर के संयुक्त तत्वावधान में संबंधित अधिकारियों व कर्मियों ने स्वच्छता अभियान में अपना श्रमदान करते हुए CSR एक्टिविटी के तहत पाकुड़ मुख्य शहर के विभिन्न चौक चौराहों सफाई की गई। इस कार्यक्रम में उपस्थित WBPDCL के महाप्रबंधक ने बताया कि CSR एक्टिविटी के तहत हमेशा उनकी कंपनी अपना योगदान देते आई है, जिनमें चौक चौराहों का नवीनीकरण भी शामिल है और उनके द्वारा इन सभी स्थलों को नगर परिषद् को 10 फरवरी को ही स्थानांतरित कर दिया गया है, परंतु इन सभी जगहों पर उपस्थित गंदगी को देखते हुए हमने खुद इसकी सफाई करने का बीड़ा उठाया। इस कार्यक्रम के दौरान सभी लोग सफाई के साथ साथ मतदान से संबंधित हैशटैग ” मैं भी इलेक्शन एंबेसेडर “अपने अपने कपड़ों पर चिपकाए देखे गए। साफ सफाई अभियान के पश्चात सभी लोग एक जगह एकत्रित हुए तथा उसके बाद मतदाता जागरूकता हेतु एक सभा की गई, जिसमें वक्ताओं ने बताया कि ये मतदाता जागरूकता अभियान पूरे देश भर में चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें और इसके लिए उनके कोयला खदान के सभी शिफ्ट के लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है और उनके हस्ताक्षर लिए जा रहे हैं। पाकुड़ उपायुक्त द्वारा राजमहल लोकसभा में 1 जून को होने जा रहे चुनाव को लेकर अवकाश घोषित किया है और इसका पालन करते हुए खदान में कार्य करने सभी व्यक्ति को उस दिन अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अवकाश दिया जाएगा। और इसी क्रम में 7 मई को संध्या 6 से 8 के बीच विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर “मैं भी इलेक्शन एंबेसेडर” कैंपेन चलाया जायेगा।इसके बाद चुनाव का महत्व और इसके प्रयोग से देश की दशा और दिशा में क्या बदलाव आ सकता है इन बिंदुओं को सभी के समक्ष पेश किया गया। इस कार्यक्रम में WBPDCL के महाप्रबंधक रामाशीष चटर्जी, खान प्रबंधक महेश कुमार, वेलफेयर ऑफिस देवाशीष भूईं, अशोक दे, सीमांता सोरेन, सौरभ गुप्ता, विनोद बाल्की, इमरान खान, कैलाश मंडल और बीजीआर के अन्य उपस्थित रहे। अंत में सभी लोगों ने स्वच्छ भारत तथा पहले मतदान फिर जलपान का शपथ लिया और कार्यक्रम की समाप्ति की गई।

img 20240505 wa001493460289136138642
img 20240505 wa00153924725342949851073

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!