Search

May 17, 2026 8:06 am

पेयजल की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने गोविंदपुर साहिबगंज मुख्य पथ को घंटों जाम रखा।

लिट्टीपाड़ा प्रखंड के कई पंचायत में बिकराल रूप धारण करती हुई पेयजल की समस्या।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़)पेय जल की मांग को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सोनाधनी पंचायत अंतर्गत किसभीटा, डहारलांगी,संथाल टोला सहित अन्य गांव के सैकड़ों ग्रामीण साहिबगंज गोविंदपुर हाईवे डहारलांगी के समीप मुख्य सड़क को जाम कर दिया। जाम सुबह 7बजे से 9बजे तक रहा। जाम कर रहे ग्रामीण जॉनसन मालतो, धना मड़ैया, मूंशी पहाड़ियां, पुलिना मरांडी, राय पहाड़ियां सहित अन्य ने बताया कि गर्मी पड़ते ही हमारे गांव में पानी की समस्या हो जाता है।हम सभी ग्रामीण बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहें हैं।जितने भी चापाकल है वो भी खराब पड़े हैं।हमारे गांव की ओर ध्यान किसी को नहीं पड़ता है। जिस कारण मजबूरन आज हमलोगो ने सड़क को जाम किया है।जब तक प्रशासन पानी मुहाया नहीं कराएगा तब तक जाम रहेगा। जाम से सड़क के दोनों छोर गाडियों की लंबी कतार लग गई। राहगीर इस तपती धूप में दो घंटे परेशान दिखे। इधर जाम की खबर मिलते ही बीडीओ श्रीमान मरांडी,थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह एवं मुखिया प्रतिनिधि पौलुस मालतो जाम स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझा बुझा कर पानी तुरंत मुहया कराने का आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम को हटाया।साथ ही बीडीओ ने मुखिया को अविलंब खराब पड़े चापाकल को मरम्मत कराने का निर्देश दिया।
क्या कहते हैं बीडीओ
बीडीओ श्रीमान मरांडी ने कहा लिट्टीपाड़ा ड्राई जॉन में आता है यहां पानी की समस्या है। फिर भी हमलोग लगातार प्रयासरत हैं कि लोगों को पानी कैसे मिले। इसको लेकर मुखिया, जल सहिया एवं पंचायत सचिव को स्पष्ट निर्देश है जहां भी चापाकल, सोलर युक्त टंकी खराब है उसे अविलंब ठीक कर ग्रामीणों को पानी दे। फिल्हाल यहां के लोगों के लिए पानी मुहाया करा दिया गया है।

img 20240505 wa00236320323017407513400
img 20240505 wa00222064561262672290840

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!