Search

May 17, 2026 7:19 am

घर के सामने रखी मोटरसाईकिल अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लेना का मामला प्रकाश में आया है।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के मोंगलाबांध गांव में हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटर साईकिल घर के सामने से दिन दहाड़े चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाबत लिखित शिकायत पर पाकुड़िया पुलिस ने थाना कांड संख्या 18/24 प्राथमिकी दर्ज कर मोटर साईकिल चोरी हुए मोटरसाईकिल की खोजबीन में जुट गई है। पीड़ित ने पाकुड़िया पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए शनिवार शाम को बताया कि वह अपना जेएच 18 ई -1407 नंबर का सुपर स्प्लेंडर मोटरसाईकिल तीन मई को दोपहर लगभग 1.30 बजे में अपना घर के बाहर छांव में खड़ा कर घर के अंदर चले गए ,उसी दिन शाम चार बजे जब घर से बाहर निकला तो वहां मोटरसाईकिल खड़ा नही पाया । मोटरसाईकिल को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था। गायब मोटरसाईकिल को सभी जगह खोजबीन किया लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल सका।चोरी हुई मोटरसाईकिल उनके भाई के नाम से रजिस्टर्ड है ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!