राजकुमार भगत
Also Read: तपती गर्मी में ‘देसी फ्रिज’ बना राहत का सहारा, बाजारों में मिट्टी के घड़ों की जबरदस्त मांग।
पाकुड़ । ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम के निर्देश पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव उदय लखमानी के नेतृत्व मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीतापहाड़ी पंचायत,नशीपुर पंचायत एवं चेंगाडाँगा पंचायत मे जनसम्पर्क अभियान चलाया । लखमानी ने राजमहल लोकसभा क्षेत्र के आई एन डी आई ए गठबन्धन के प्रत्याशी विजय कुमार हाँसदा को भारी मतों से विजयी बनाने का अनुरोध किया। श्री लखमानी ने कहा कि जनसम्पर्क अभियान मे जनता का रूझान गठबन्धन के पक्ष में स्पष्ट दिखाई दिया और जनता ने विजय हाँसदा को भारी मतों से जीताने का वादा किया । मौके पर पाकुड़ जिला कांग्रेस महासचिव सोनु आलम,मनिरामपुर पंचायत के मुखिया मोजिबुर रहमान,पाकुड़ जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री किशन पासवान, वरिष्ठ कांग्रेसी नूरबख्त शेख आदि मौजूद थे l






