Search

May 10, 2026 12:20 pm

“हैशटैग मैं भी इलेक्शन एम्बेस्टर” को लेकर महिलाएं सोशल मीडिया हैंडल्स पर दिखे एक्टिव

मैं भी इलेक्शन एंबेसडर… नारे के साथ चला जागरूकता अभियान

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़ )स्वीप कार्यक्रम के तहत हिरणपुर प्रखंड पलाश झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा मतदाता जागरूकता रैली कार्यक्रम आयोजित की गई।इस दौरान जेएसएलपीएस की दीदियों के द्वारा रंगोली कार्यक्रम की गई। साथ ही मतदाता प्रतिज्ञा शपथ पाठ की गई। इस दौरान सामूुहिक रूप से पाठ कराते हुए कहा कि” हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे” का संकल्प लिया। संकल्प के पश्चात प्रखंड मुख्यालय से केंडल मार्च निकाली गई साथ ही प्रखंड भर में सखी मंडल की महिलाएं “हैशटैग मैं भी इलेक्शन एम्बेस्टर” को लेकर सेल्फी ली, साथ ही सोशल मीडिया हैंडल्स पर अपलोड कराया कि।

img 20240508 wa00194263419858796264932

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!