Search

May 10, 2026 12:20 pm

हाथों में मेहंदी लगाकर मतदाताओं को जागरूक कर रही एबीवीपी छात्राएं।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रांत के आह्नान के बाद शुरू हुए मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी को लेकर बुधवार को नगर छात्रा प्रमुख भाग्यश्री कुमारी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हाथों में मेहंदी लगाकर छात्राओ ने लोगों को जागरूक कर रही है। छात्राओं ने हाथो में वोट हमारा अधिकार, सब काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो जैसे स्लोगन हाथो में लिखा कर लोगो को मतदान के लिए जागरूक किया।नगर अध्यक्ष ने बताई की विद्यार्थी परिषद के ने पूरे जिले में डोर-टू-डोर अभियान कर रही है। इसके तहत अभी कार्यकर्ता अलग अलग कार्यकर्मों के माध्यम से मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे है।”हर एक वोट जरूरी होता है ” पंक्ति को केंद्र में रखते हुए विद्यार्थी परिषद जिले के युवाओं के बीच कविता , गीत , व इंस्टाग्राम पर रील प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रही है। युवाओ को ध्यान में रखते हुए मतदाता जागरूकता के लिए परिषद युवाओं को उचित मंच प्रदान करने का प्रयास करेगी। इस मौके पर नगर सह मंत्री सुप्रिया कुमारी, नगर कला मंच प्रमुख बेहुला कुमारी, खुशबू कुमारी ,छोटी कुमारी, संतोषी कुमारी खुशी कुमारी लक्ष्मीकुमारी पूजा पूजा कुमारी उर्मिला कुमारी व रूपा कुमारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!