अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया पाकुड़) प्रखंड मुख्यालय सभागार में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी साईमन मरांडी की अध्यक्षता में प्रखंड में चल रहे विकास योजनाओं , मनरेगा एवं अबुआ आवास योजना को लेकर पंचायत सचिवों और रोजगार सेवकों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई । मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में चल रहे योजनाओ का पंचायतवार समीक्षा की । सभी पंचायत में दिये गए लक्ष्य के अनुरूप योजनाओं एवं मनरेगा अंतर्गत मजदूरों से संबंधित समीक्षा की गई । वहीं अबुआ आवास योजना में कर्मचारी रिपोर्ट कराने का निर्देश पंचायत सचिवों को दिया गया । बीडीओ ने बताया कि अबुआ आवास योजना के अंतर्गत लाभुकों के खाते में दूसरी किस्त आने में परेशानी न हो जिसको लेकर कॉउंसलिंग किया जाएगा । मौके पर बीपीओ जगदीश पंडित , बीपीआरओ त्रिदीप शील , सहायक अभियंता रोहित गुप्ता एवं सभी पंचायत के पंचायत सचिव सहित ग्रामरोजगार सेवक उपस्थित थे ।





