Search

October 22, 2026 1:28 am

डी ए वी के दसवीं एवं बारहवीं के टॉपर्स को प्राचार्य ने किया सम्मानित

राजकुमार भगत

पाकुड़, सोमवार को प्रकाशित सी बी एस ई के दसवीं एवं बारहवीं के डी ए वी टॉपर्स को विद्यालय प्राचार्य द्वारा सम्मानित किया गया। दसवीं एवं बारहवीं के परीक्षा में अव्वल रहे सभी टॉपर्स को मंगलवार को विद्यालय बुलाकर प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती द्वारा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया एवं उत्कृष्ट अंकों से सफलता हेतु बधाई दिया गया। प्राचार्य ने सभी टॉपर्स को बताया कि बच्चों के मेहनत एवं लगन का यह नतीजा है कि इस विद्यालय का परीक्षा परिणाम काफी अच्छा रहा। उन्होंने सभी बच्चों को आगे की पढ़ाई हेतु उचित मार्गदर्शन दिया एवं बताया कि सफलता की राह में विजय का यह पहला कदम है। अभी जीवन में बहुत संघर्ष एवं उपलब्धियां हासिल करना बाकी है।
वहीं सभी टॉपर्स के अभिभावकों को भी संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ चक्रवर्ती ने बताया कि अभिभावकों के उनके बच्चों के प्रति उचित संरक्षण के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं था। उन्होंने सभी अभिभावकों को इसके लिए शुभकामना दिया एवं समय समय पर विद्यालय आकर उचित मार्गदर्शन एवं सलाह देने हेतु निवेदन किया।
टॉपर्स बच्चों में कुमारी तान्या, भूमि सिंह, शौर्य शर्मा, प्रियांशु शर्मा, श्रीति दे, खुशी कुमारी, आद्द्या, गोपाल साहा, कोंकणा चौबे, पियूष आनंद, महक रानी आदि उपस्थित थे। वहीं अभिभावकों में दयानंद उपाध्याय, राजा चौबे, प्रदीप कुमार, श्याम शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!