Search

May 17, 2026 12:53 am

झामुमो ने प्रखंड के आधा‎ दर्जनों गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान।

इस बार का लोकसभा चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है:- प्रो.स्टीफन मरांडी

बजरंग पंडित

पाकुडिया:-प्रखंड क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाकर राजमहल लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी श्री विजय हांसदा के पक्ष में ग्रामीणों से ज्यादा से ज्यादा वोट कर जीताने का अपील किया। जनसंपर्क अभियान में मुख्य रूप से झामुमो के स्टार प्रचारक सह महेशपुर विधायक‎ प्रो.स्टीफन मरांडी जी उपस्थित रहें। जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रखंड क्षेत्र के डोमनगड़िया पंचायत‎ के तीलड़ंगा,बनडीगा,बड़बीला,गोपालनगर,परकुड़ा,श्रीरामपुर,जामसोल,डोमनगड़िया आदि गाँवों में ग्रामीणों के बीच जनसंपर्क अभियान चलाकर झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में अधिक से अधिक वोट कर जिताने का अपील किया। विधायक‎ ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव संविधान और लोकतंत्र को बचाने व समरसता कायम रखने की चुनाव है। पुरे देश में इंडिया गठबंधन का लहर है।देश के प्रधानमंत्री द्वारा‎ जनता से किया गया वादा जुमला साबित हुआ‎ है। उनका खेल जनता समझ चुकी है। विधायक ने राज्य सरकार के योजनाओं‎ हवाला देते हुए कहा की राज्य सरकार ने जनता के हितों को ध्यान में रखकर योजनाओं‎ को धरातल में उतारा है। तानाशाही बीजेपी सरकार के विरोध में अब लोगों‎ को इंडिया गठबंधन को जीता कर केन्द्र‎ में सरकार बनाना है। विधायक‎ ने भी उपस्थित‎ ग्रामीणों से झामुमो प्रत्याशी को जीताने की अपील किया। मौके पर केन्द्रीय कमेटी सदस्य हरिवंश चौबे,केन्द्रिय कमेटी सदस्य देबीलाल हाँसदाक्,खुरशेद आलम,प्रखंड सचिव मइनुद्दीन अंसारी,उपाध्यक्ष अशोक भगत,झा.यु.मो अध्यक्ष मुनाराम मरांडी, निवारण मरांडी,कालीदास टुडू,नजरूल इस्लाम,छोटु भगत,अजीमुद्दीन अंसारी,मंटू भगत,लालबाबु शेख,विनोद भगत,रंजीत मंडल,ऐनोस मुर्मू,साहेबराम,नाजीर सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता‎ थे।

img 20240514 wa00282560708870764150797

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!