Search

May 17, 2026 12:02 am

अनियंत्रित हाइवा ने सड़क किनारे घर को मारी टक्कर,घर हुआ काफी क्षतिग्रस्त।

प्रशांत मंडल

थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा हिरणपुर मुख्य सड़क नवाडीह के समीप एक हाइवा अनियंत्रित होकर एक घर को ठोकर मार दिया जिससे घर साहेब राम सोरेन का घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार हाइवा लिट्टीपाड़ा से हिरणपुर की ओर आ रहा था अचानक नवाडीह के समीप चालक को झपकी आ गया और गाड़ी सड़क से उतरकर घर में जा मारा। गृह स्वामी ने बताया रात्रि 2बजे की घटना है सभी हमलोग घर पर सोए हुए थे अचानक आवाज आया तो हमलोग जान बचाकर निकले तो देखा एक हाइवा घर को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे हजारों रुपए की क्षति हुआ है। फिलहाल लिट्टीपाड़ा पुलिस को सूचना मिलते ही आगे की कारवाई में जुट गए हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!