Search

May 10, 2026 9:14 am

नदी से मिली सदियों पुरानी प्राचीन काल की मूर्ति।

नदी से बालू का उठाव कर रहे मजदूरों को मिली पत्थर निर्मित प्राचीन काल की मूर्ति,पूरे इलाके में चर्चा का विषय।

एस कुमार

महेशपुर बांसलोई नदी में बुधवार को प्राचीनकाल की पत्थर से निर्मित मूर्ति मिलने से पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार महेशपुर प्रखंड के कुलबोना गांव के नदी घाट से मजदूर बालू का उठाव कर रहे थे। इसी दौरान मजदूरों को पत्थर की मूर्ति दिखाई दी। जहां मजदूरों ने मूर्ति को सुरक्षित तरीके से नदी से खोदकर उठाया। नदी में मूर्ति मिलने से आसपास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वही ग्रामीणों ने कुलबोना गांव के मंदिर परिसर में मूर्ति को रखकर पूजा अर्चना करने लगे। मूर्ति को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। उधर मूर्ति मिलने की सूचना मिलते ही महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार, सीओ संजय कुमार सिन्हा, बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, सीआई राजेश साहा, थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात दलबल के साथ कुलबोना गांव पहुँचकर जानकारी लेते हुए मूर्ति को अपने साथ ले जाने की तैयारी करने लगे। इसी दौरान ग्रामीणों ने मूर्ति को नही ले जाने को लेकर घण्टो अड़े रहे। ग्रामीणों का कहना था कि यह मूर्ति इस गांव के पास से मिली है और यहां के मजदूर को मिला है. ग्रामीणों का कहना था कि इस प्राचीन काल की मूर्ति को इस गांव में ही विशालकाय मंदिर निर्माण कर स्थापित की जाएगी. वही प्रशासन के द्वारा आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने मूर्ति को ले जाने दिया.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!