स्वराज सिंह
Also Read: महानवमी पर मां के भर से झूम उठीं महिला श्रद्धालु, चैती दुर्गा मंदिर में भक्ति का अद्भुत दृश्य
पाकुड लोकसभा चुनाव को लेकर पाकुड नगर थाना प्रभारी के निर्देश पर एएसआई सनातन मांझी ने वाहन जांच अभियान चलाया,प्यादापुर भगत सिंह चौक पर नगर थाना की पुलिस एएसआई सनातन मांझी के नेतृत्व में दो,चार पहिया वाहनों का जांच किया गया,जहां सभी प्रकार के वाहनों के डिक्की सहित सभी सामानों को भी खोलकर तलाशी ली गई। वही इस दौरान दो पहिये वाहनों को रोककर डिक्की की तलाशी ली गई। एएसआई सनातन मांझी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह जांच की जा रही है। आदर्श आचार संहिता का पालन हेतु इसमे सभी जगहों में जाकर वाहनों की जांच की जा रही है।






