Search

May 10, 2026 7:01 am

बाबूलाल मरांडी ने की महेशपुर में चुनावी सभा को किया संबोधित, ताला मरांडी के लिए मांगा वोट।

जनता के पैसे बांग्लादेश भेज रही है राज्य सरकार : बाबूलाल

एस कुमार

पाकुड़: राज्य की इंडिया गठबंधन की सरकार ने बीते साढ़े चार साल से सिर्फ जनता का पैसा बटोरने का काम किया है। लूटे हुए पैसे को बांग्लादेश भेजने के बाद जो बचा है, सिर्फ उसे ही इडी ने पकड़ा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी शुक्रवार को पाकुड़ के महेशपुर में भाजपा के विधानसभा स्तरीय बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इसी राजमहल लोकसभा के बरहेट विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहले ही जमीन घोटाले के आरोप में जेल जा चुके हैं। मुख्यमंत्री के बाद सरकार में दूसरे नंबर की हैसियत रखने वाले मंत्री पाकुड़ विधायक आलमगीर आलम के निजी सचिव के नौकर के घर से ईडी ने करोड़ों रुपए जब्त करने के बाद आगे कार्रवाई करते हुए उन्हें भी होटवार जेल भेज दिया गया। इन लोगों ने कोयला, बालू से लेकर पहाड़ तक को नहीं छोड़ा है। सबको अवैध तरीके से बेचने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन सरकार से झारखंड का भला नहीं हो सकता है। इसलिए जिस पार्टी ने झारखंड को अलग राज्य बनाने का काम किया है, लोकसभा चुनाव में उसका यानी भाजपा को वोट देने के लिए घर-घर जाकर लोगों को समझाने का काम करें। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आदिवासियों की 600 बीघा जमीन हड़पने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यहां की जनता भाजपा को वोट देकर जिताए। उसके बाद हेमंत सोरेन के पास से 600 बीघा अवैध जमीन को छीनकर यहां के 100 युवाओं के बीच छह-छह बीघा कर बांट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोगों ने सिर्फ देश को एवं गरीबों को लूटने का काम किया है।

img 20240517 wa00207381249457122189128
img 20240517 wa00216850290126525483261
img 20240517 wa00224860518582485624222

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!