Search

May 16, 2026 7:10 pm

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में काँग्रेस ने किया वोट अपील

सुदीप कुमार त्रिवेदी

I.N.D.I.A गठबंधन के राजमहल लोक सभा क्षेत्र के झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी विजय कुमार हांसदा के पक्ष में कांग्रेस पार्टी पाकुड़ के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शाहीन परवेज ने विभिन्न इलाकों में संपर्क अभियान चलाकर वोट अपील की । शाहीन परवेज के नेतृत्व में काँग्रेस कार्यकर्ता पाकुड़ सदर के पंचायत भवानीपुर, झिगरहाटी पूर्वी, किस्मत कदमसार ग्राम व लखनपुर में आम जनता मिलकर मतदान करने की अपील की । शाहीन परवेज के साथ जिला सचिव कांग्रेस पार्टी पप्पू गंगवानी जी, जहीर अंसारी, जगदीश प्रसाद भगत तथा राशिद अंसारी थे।मौके पर शाहीन परवेज एवं पप्पू गंगवानी ने अपने संबोधन में कहा कि देश में भाजपा सरकार के कुछ नेताओं ने आपसी भाईचारा खत्म करने एवं नफरत पैदा करने का प्रयास किया है जिसे इंडिया गठबंधन सफल होने नही देगी। केंद्र में जैसे ही इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो कांग्रेस के घोषणा पत्र में 5 न्याय एवं 25 गारंटी की बात कही गई है उसे पूरा किया जायेगा, जिस जिस राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी है कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में जो बातें कही गई है उक्त राज्यों में पूरा की है । 5 न्याय में गरीबी रेखा से नीचे बसर करने वाली महिला को 8500₹ प्रति माह उसके बैंक खाते में खटाखट चला जायेगा, प्रत्येक ग्रेजुएट को एक लाख रुपए दिया जायेगा, किसान की MSP लागू तथा किसान ऋण माफ करने का वायदा पूरा की जाएगी और मजदूर का न्यूनतम मजदूरी 400₹ यानि मनरेगा मजदूरी कर दी जाएगी एवं शिक्षित बेरोजगारों को केंद्र में खाली पड़े पदों को प्रथम में ही 30 लाख नौकरी में भर्ती की जाएगी ।मौके पर लोगों में विजय हांसदा के पक्ष में वोट करने हेतु खुशी की लहर थी। सभी आम जनता से अपील की गई की अधिक से अधिक वोट विजय हांसदा को तीर धनुष छाप पर अपना बहुमूल्य वोट देकर विजयी बनाए और इंडिया गठबंधन की सरकार केंद्र में बनाएं। इस घोषणा पत्र से भाजपा वाले बौखला गये है जिस कारण अनर्गल बयानबाजी कर रहा है। अपने संबोधन नेताओं ने वोट कटवा दल से सावधान रहने की अपील की ।

img 20240518 wa00021888105896819595145

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!