Search

May 16, 2026 7:04 pm

बीएलओ शत प्रतिशत मतदाताओं के बीच मतदाता सूचना पर्ची का करें वितरण सुनिश्चित

सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ ने मतदाता सूचना पर्ची वितरण कार्य का किया सत्यापन

सुस्मित तिवारी

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल के निर्देश पर जिले के सभी मतदाताओं के बीच मतदाता सूचना पर्ची (Voter Information Slip) का वितरण किया जा रहा है। इसे शत-प्रतिशत मतदाताओं को सुनिश्चित करना है। मतदाताओं के बीच इसका वितरण कार्य का शनिवार को सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ, हिरणपुर अपने क्षेत्र के मतदाताओं के बीच मतदाता सूचना पर्ची वितरण का सत्यापन किया। हिरणपुर बीडीओ ने घर- घर जाकर मतदाता सूचना पर्ची का सत्यापन तथा जांच किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने वितरण कार्य में लगे बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) को निर्देश दिया कि मतदाता पर्ची प्रत्येक मतदाता की दी जाए। इसमें किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं हो। लापरवाही होने पर संबंधित बीएलओ के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

img 20240518 wa00075929553052763805877

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!