अमर भगत
अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर साहेबगंज हाईवे पर टेंपू के साथ बाईक वाले वाले की जबर्दस्त टक्कर हो गई जिसमे बाइक सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए,हाईवे पर पड़ने वाले छोटापहाडपुर गांव के समीप यह भिड़ंत हुई है,जिसमे धर्मा पहाड़िया,कुंजा पहाड़िया,देवा पहाड़िया,बुरी तरह हुए घायल हो गए,जिसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत नजदीक के थाना प्रभारी को दी, बिना समय गंवाए थाना प्रभारी के निर्देश पर एसआई दिलीप कुमार बास्की पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर भेजा गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज करने के बाद सभी घायलों को बेहतर मेडिकल कॉलेज दुमका रेफर दिया,घटना स्थल से पुलिस ने टेंपू वाहन को जप्त कर लिया है, पुलिस के द्वारा चालक संबंधित पूछताछ करने पर पता चला कि घटन के बाद से ही चालक फरार है,हालांकि सभी घायलों की पहचान हो गई है, सभी सिंहर्षी डुंगली गाँव के रहने वाले है, पुलिस के द्वारा सभी घटक व्यक्ति के परिजन को घटना की जानकारी दे दी गई है।







