Search

May 16, 2026 6:09 pm

भाजपा का बुथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित।

अलग झारखंड राज्य भाजपा की देंन– बाबूलाल मरांडी

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) भाजपा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को चितलोफार्म के आमबगान में आयोजित किया गया.कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा स्टार प्रचारक सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी उपस्थित थे. उन्होंने कहा झारखंड राज्य भाजपा की देन है.अलग राज्य झामुमो व कांग्रेस ने नही बनाया है. झामुमो के नेताओ ने तो 3.5 करोड़ में राज्य को नरसिंघा राव की सरकार के पास बेचने का काम किया था. जिसकी वजह से झामुमो के नेताओ को तिहाड़ जेल का हवा खानी पड़ी थी.
उन्होंने कहा झामुमो के नेता केवल झूट बोलकर यहां के आदिवासी , अल्पसंख्यक व पिछड़ा समुदाय का वोट लूटना चाहते है. कौन नही जानता है कि झारखंड 1998 में अटल जी की सरकार ने 15 नवम्बर 2000 में अलग झारखंड राज्य बनाया और एक आदिवासी किसान का बेटा इस राज्य का मुख्यमंत्री मैं ही बना. उन्होंने कहा राज्य बनने से पहले लोग हाट बाजार, मेला व शादी विवाह घर पैदल व बैलगाड़ी से जाते थे.क्षेत्र में कही सड़क, पुल- पुलिया नही था. विगत दस वर्षों में केंद्र में मोदी सरकार बनने के पश्चात पूरे राज्य में सड़कों व पूल पुलिया के जाल बिछ गया. लोग ढिबरी व लालटेन की जगह बिजली की चकाचोंध में जीने लगे.बाबूलाल ने कहा झामुमो जल जंगल व जमीन बचाने की बात करते है और हेमंत सरकार ने राज्य के खनिज संपदा के साथ जंगल पहाड़ो में अवैध खनन कर क्षेत्र को बर्बाद कर नोटो का पहाड़ खड़ा किया और राज्य को खोखला कर दिया. राज्य के ग्रामीण मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव, सम्बन्धी के साथ नोकर चाकर के घर से नोटो पहाड़ निकल रहा है. मंत्री ने राज्य के विकास की राशि के साथ मनरेगा व सड़क निर्माण की राशि का कमीशन खाकर देश विदेश में अकूत सम्पति खड़ा किया है. जिसका आज भंडाफोड़ हो रहा है. उन्होंने कहा इस बार मोदी सरकार बनते ही क्षेत्र के जमीन मालिको को ही खदान व क्रेशर का मालिक बना दिया जाएगा. मोदी जी ने मुफ्त अनाज से लेकर उजाला गेस , आवास व पांच लाख तक इलाज कराने का व्यवस्था किया है. इसलिए देश के लिए मोदी जी को वोट दे.पार्टी के कार्यकर्ता एक एक वोट को पहचाने और वोट के दिन उन्हें अपने अधिकार मताधिकार देने में सहयोग करे.
वही प्रत्यासी ताला मरांडी ने कहा झामुमो व कांग्रेश के नेता गलत दूस प्रचार करा है कि भाजपा की सरकार बनते ही यहां के आदिवासी, अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग का आरक्षण व हक समाप्त कर दिया जायेगा. संविधान को बदल दिया जाएगा. उन्होंने कहा इंडिया गठबंधन के नेता यहां भोले भाले आदिवासी समाज को बरगला कर केवल वोट लेने के लिए अपवाह फैला रही है. भाजपा की सरकार किसी का हक व अधिकार नही छिनेगी और न ही संविधान को बदलने का काम करेगी. उन्होंने पार्टी के बूथ से लेकर मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को कहा क्षेत्र में झामुमो के द्वारा गलत अपवाह फैलाने वाले पर ध्यान न दे और देश व समाज हित मे कमल फूल में वोट देने का अपील करने का आग्रह किया. कार्यकर्ताओ को प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, सिमोन मालतो, शिवचरण मालतो, जिलाध्यक्ष अमृत पांडे,दानियल किस्कू, साहेब हांसदा ने भी सम्बोधित किया.

img 20240518 wa00202329904834676319809
img 20240518 wa0017894119008701222674
img 20240518 wa00186064450418483573488

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!