Search

May 16, 2026 4:33 pm

कांग्रेस महासचिव ने नबीनगर क्षेत्र में चलाया जनसंपर्क अभियान

राजकुमार भगत

पाकुड़। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव उदय लखमानी के नेतृत्व पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत नगरनवी , सभी वार्डों मे चुनाव के मद्देनजर विशेष जनसम्पर्क अभियान चलाया । श्री लखमानी ने राजमहल लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबन्धन के प्रत्याशी विजय कुमार हाँसदा को ग्रामीणों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। श्री लखमानी ने कहा कि जनसम्पर्क अभियान मे जनता का रूझान गठबन्धन के पक्ष में दिखा और जनता ने विजय हाँसदा को भारी मतों से जीताने का वादा किया । उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन का क्षेत्र में अच्छा प्रभाव रहा है। विजय हंसदा क्षेत्र में विकास की चर्चा है। उन्होंने करोना काल के बावजूद भी क्षेत्र में घूम कर समस्या का निदान करने का पूर्ण प्रयास किया है। राजमहल लोकसभा क्षेत्र से उनकी जीत सुनिश्चित है। मौके पर पाकुड़ जिला कांग्रेस महासचिव सोनु आलम,जिला सचिव मोफिज अंसारी, कैलास यादव, नाजू सेख, शंकर यादव, मिथुन यादव, शरद शाह, आदि मौजूद थे l

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!