Search

May 16, 2026 4:38 pm

काँग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में चलाया जनसंपर्क अभियान।

सतनाम सिंह

पाकुड़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विजय हाँसदा के पक्ष में पाकुड़ सदर प्रखंड के विभिन्न गाँव का दौरा किया एवं अपने गठबंधन के प्रत्याशी विजय हाँसदा को जीत दिलाने हेतु मतदान करने की जनता व मतदाताओं से अपील की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री कुमार सरकार की टीम ने पाकुड़ सदर प्रखंड अंतर्गत गुलदाहा, रामचंद्रपुर, बेलडांगा, पालि मोड़, पालि हाल्ट, गगनपहाड़ी जैसे गाँवों में चुनावी जनसंपर्क किया जहाँ श्री कुमार सरकार ने आम जनता को संबोधित भी किया । राजमहल लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विजय कुमार हॅादास के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील किया I वहीं ग्रामीणों ने भी गठबंधन प्रत्याशी विजय कुमार हाँसदा को अधिक से अधिक मतों से विजय दिलाकर राहुल गांधी के हाथ को मजबूत करने की बात कही । इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, सेलिम हुसैन, सोशल मीडिया प्रभारी पियारूल इस्लाम सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे I

img 20240519 wa00132139675617215988379
img 20240519 wa00121404193536439050206

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!