प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर प्रखंड के सभी मतदान केन्द्रों में मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों को आवश्यक सूविधा प्रदान करने हेतु बूथ लेबल वोलेंटियर एवं छात्र छात्राओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन सोमवार को राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया. प्रशिक्षण में मतदान केन्द्र स्तरीय बूथ लेबल वोलेंटियर एवं छात्र छात्राओं को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ श्रीमान मराण्डी के द्वारा बताया गया कि मतदान केंद्रों में मतदाताओं को पंक्ति बद्ध करने, पानी पिलाने, 85 से अधिक उम्र के मतदाता एवं शारीरिक रूप से अक्षम एवं दिव्यांग मतदाताओं को मत दिलाने के लिए सहयोग करने एवं आवश्यकतानुसार टोटो ऑटो से मतदान केंद्र तक लाने और वापस घर पहुंचाने के लिए आवश्यक कार्य दायित्व के बारे में विस्तार से समझाया गया. वहीं उपस्थित शिक्षकों को मतदान केंद्र पर अवस्थित मूलभूत सुविधाओं को दुरूस्त करने सहित मतदान कर्मियों के लिए भोजन की व्यवस्था कराने के लिए रसोइया को तैयार रखने और मतदान केंद्र भवन का चाभी सुचारू रूप से मतदान कर्मियों को उपलब्ध हो इसकी व्यवस्था करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए.
प्रशिक्षण में प्रभारी बीपीआरओ केसी दास, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी आतिश भट्टाचार्य सहित अन्य उपस्थित थे.






