अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया (पाकुड़) पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय सभागार में सोमवार को प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ साईमन मरांडी की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पंचायत सचिवों और जनसेवकों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई । मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी पंचायत सचिव एवं जनसेवको से कहा कि प्रखंड के सभी कुल 113 मतदान केंद्रों पर बीजली, पानी,सौचालय,टेन्ट की तैयारी 1 जून से पहले कर लेना है। लोकसभा चुनाव 1 जून को चुनाव कुर्मी एवं वोट देने आए मतदाताओं का किसी प्रकार का कोई दिक्कत ना हो । साथ ही निष्पक्ष चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न करने को लेकर भी दिशा निर्देश दिया गया। मौके पर बीपीआरओ त्रिदीप शील सहित सभी पंचायत सचिव एवं जनसेवक उपस्थित थे।





