सुदीप कुमार त्रिवेदी
पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड के रामजीतपुर नामक ग्राम के निवासी मोतीलाल यादव ने अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी को रक्त का दान कर बचाई जान । इस मौके पर संस्था के सहयोगी सचिव अजय कुमार भगत ने बताया कि रामजीतपुर के निवासी मोतीलाल यादव जो संस्था के पुराने कार्यकर्ता है उनके पत्नी को प्रसव पीड़ा हुआ है एवं जिनको इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां चिकित्सकों ने रक्त चढ़ाने का सुझाव दिया । चिकित्सकीय सुझाव के बाद मोतीलाल यादव ने स्वयं अपना रक्तदान कर अपनी पत्नी की जान बचाई । रक्तदाता का यह पहला रक्तदान है उन्होंने कहा कि सभी को आगे बढ़ चढ़ कर रक्तदान करना चाहिए, ताकि रक्त के लिए किसी को कोई दिक्कत नहीं हो । रक्तदान करने में सत्य सनातन संस्था के सक्रिय सदस्य जितेंद्र सिन्हा सहित रक्त अधिकोष में कार्यरत कर्मचारी नवीन कुमार मौजूद थे।





