Search

May 16, 2026 2:21 pm

मतदान के काम आने वाले वाहनों को जप्त कर सीजर लिस्ट काटा गया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वाहनों की धरपकड़ अभियान शुरू हो गई है । पाकुड़िया थाना के सामने सोमवार को डाकबंगला मोड़ के पास कुल 8 ऑटो वाहनों का सीजर लिस्ट काटा गया । बीडीओ साईमन मरांडी एवं थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह की उपस्थिति में सीजर लिस्ट काटा गया । इस दौरान बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी साईमन मरांडी ने वाहन जब्ती की समीक्षा की । उन्होंने बताया कि चुनाव के मद्देनजर यह किया जा रहा है । वाहन मालिकों का फायदा होगा कि पाकुड़िया थाना में सीज करने के बाद किसी दूसरे थाना में सीज नहीं किया जाएगा । सभी वाहन चालक को एक नोटिस दिया गया है । जिसके तहत संबंधित वाहन मालिकों को निर्धारित तिथि को पाकुड़िया थाना में वाहन को जमा करने का निर्देश दिया गया है । उन्होंने यह भी कहा कि सभी वाहन चालक अपने अपने वाहन में वाहन से संबंधित कागजात अपने साथ लेकर चलें । वाहन जांच के द्वारान साथ में वाहन का कागजात नहीं रहने पर या यदि वाहन मालिकों द्वारा वाहन देने में आनाकानी की जाएगी तो संबंधित वाहन मालिकों पर फाइन के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

img 20240520 wa00483918002564228415175

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!