एस कुमार
Also Read: डीसी मनीष कुमार की मुहिम से बदली तस्वीर, एक दिन में 154 यूनिट रक्तदान से पाकुड़ बना मिसाल।
टैगोर सोसाइटी फॉर रुराल डेवलपमेंट गड़बाडी महेशपुर के सदस्यों ने लोकसभा चुनाव को लेकर कानिझाडा व कोटालपोखर गांव में मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया. संस्था के सभी लोगों को जानकारी दी गयी कि आगामी एक जुन को होने वाली लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक लोग मतदान करें, बोट देना आपकी जिम्मेदारी और अधिकार है. उपस्थित सभी लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई. साथ ही चुनाव में ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करने की अपील की. मौके पर उज्जवल भुईमाली, प्रशांत मंडल, सोलेमान मुर्मू सहित अन्य मौजूद थे।





