Search

May 16, 2026 11:46 am

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़): गुरुवार को हिरणपुर अंतर्गत गोविंदपुर निवासी छोटू साहा (23) ने घाघरजानि पहाड़ के निकट एक पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही एसआई अंशु कुमार उपाध्याय , एएसआई मुकेश कुमार पुलिसबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर शव को पेड़ से उतारा व अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेजा। मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। जिसका अभी तक शादी नही हुआ था। मृतक के बड़े भाई मुन्ना साहा ने बताया कि भाई पंडाल का कार्य करता था। रात को एक ही बिछौना में हम दोनों सोए थे। सुबह करीब तीन बजे भाई को बिछौना में नही पाए जाने पर काफी खोजबीन की गई। पर कही पता नही चल पाया। इसके बाद सूचना मिली कि भाई ने आत्महत्या कर लिया है।भाई को किसी प्रकार का परेशानी भी नही था ।इस सम्बंध में थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

img 20240523 wa00261055880413661052271

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!