Search

May 16, 2026 9:57 am

एसटीएससी थाना में महिला के द्वारा 10 नामजद लोगों पर जाति सूचक गाली देने का लगाया आरोप।

स्वराज सिंह

कुसाई रांची की रहने वाली महिला जय कश्यप पति मधु कश्यप में एससी एसटी थाना में तलवाड़ांगा के रहने वाले प्रवीण मंडल, उत्तम पाल, दीपक पंडित, निशांत कुमार पांडे, मिलन कुमार मंडल, सुमंत दास, पप्पू पोद्दार, कौशिक सरकार, प्रशांत पोद्दार व दीनदयाल ठाकुर पर जाति सूचक गली देने का आरोप लगाया है उन्होंने अपने आवेदन में या बताया है कि उन्होंने तलवार दंगा स्थित 15 कट्ठा जमीन डॉक्टर सफीकुल रहमान अलहाज से खरीदा था इसका वह भोग दखल करते आ रही थी। जिस पर निजी घर से कमरा भी बनाया गया है। और उसी जमीन पर 2007 में उन्होंने अपने खर्चे से आसपास ग्रामीण की सहमति और सुविधा पर एक बजरंगबली का मंदिर बनवाया था जहां ग्रामीण श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना करते आ रहे हैं। और उसी के सेट जमीन के सामने भाग को चार दिवारी से घर दिया था वक्त जमीन एवं मंदिर के देखभाल हेतु स्थानीय निवासी शिवरतन सरकार उर्फ शिबू जी को दे दी गई थी। वही 16 अप्रैल 2024 को शिवरतन सरकार के द्वारा रामनवमी को देखते हुए मंदिर की रंगाई ,लाइटिंग एवं सफाई का काम करवाया गया और दूसरे दिन 17 अप्रैल 2024 को सुबह 8:30 बजे शिवरतन सरकार के द्वारा उन्हें पता चला कि आसपास के उक्त सभी नामजद लोग समेत अन्य सात से आठ व्यक्ति द्वारा चार दिवारी को तोड़ा जा रहा था और तभी उनके पति मधु कश्यप ने पाकुड़ पुलिस को दूरभाषा से इसकी सूचना दी और दलबल के साथ पुलिस भी वहां पर पहुंचे सभी लोगों द्वारा चिल्ला चिल्ला कर दीवार तोड़ते हुए यह बोला जा रहा था की आदिवासी यहां कैसे जमीन लेगा आदिवासी यहां आएगा तो यही गाड़ देंगे। जिस पर शिवरतन सरकार द्वारा उन लोगों को मना किया गया तो उन पर भी गाली-गलौज किया गया धक्का मुक्की करने लगे तथा चार दिवारी तोड़कर अंदर प्रवेश कर भगवान र सीता का कैलेंडर रख दिया और मामला को धार्मिक रूप दे दिया। इसी क्रम में जब मालूम पड़ा की एक लावारिस अवस्था भगवान बजरंगबाली की मूर्ति पड़ी है तो विनय साहा ने सभी के कहने पर विधिवत पूजा करने के लिए अपने घर ले गए।इसी सब मामले को लेकर पीड़ित ने थाना में लिखित आवेदन दिया वहीं थाना में लिखित आवेदन के आलोक में थाना प्रभारी धनुषधारी रवि ने एससीएसटी थाना कांड संख्या 4/24 दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!