Search

May 16, 2026 8:55 am

नशीली दवा,नशाखोरी व बाल मजदूरी के विरुद्ध चलाया गया जागरूकता अभियान

सुदीप कुमार त्रिवेदी

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर सचिव अजय कुमार गुड़िया के मार्गदर्शन में आज भी बाल मजदूरी, नशाखोरी, नशीली दवाइयां को दुष्प्रणाम को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया।
उक्त कार्यक्रम हिरानंदनपुर पंचायत के हिरानंदनपुर, तलवाडागा समेत आस पास के क्षेत्रो में जागरुकता अभियान चलाया गया जिसमें अमूल्य रत्न रविदास एवं कमला राय गांगुली ने संबोधित करते हुए नशाखोरी से परिवार उड़ने, गंभीर बीमारी के शिकार होने, आर्थिक तंगी समेत कई मानसिक तनाव शारीरिक रूप से कमजोर होने की विस्तृत जानकारी दी। मौके पर सायेम अली, चंद्र शेखर घोष, खूदू राजवंशी, उत्पल मंडल, याकूब अली, उत्पल मंडल, मोकमाउल शेख, पिंकी मंडल, नीरज कुमार राउत उपस्थित रहे।

img 20240524 wa00086535399483383490532

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!