अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया (पाकुड़) राजमहल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आगामी 1 जून को मतदान किया जाना है। इस संदर्भ में सहायक निर्वाचन निबंध पदाधिकारी सह पाकुड़िया बीडीओ साइमन मरांडी ने प्रखंड के विभिन्न गांव में मतदाता सूचना पर्ची वितरण प्रकिया का स्थलीय निरीक्षण किया। ज्ञात होगी पाकुड़िया प्रखंड के 113 मतदान केंद्रों पर 81053 मतदाता सूची वितरण करना है। सहायक निर्वाचन निबंध पदाधिकारी सह बीडीओ साइमन मरांडी ने संबंधित सभी बीएलओ को निदेश दिया है कि मतदाता सूचना पर्ची हर एक मतदाताओं तक पहुँचे, इसे सुनिश्चित करें। मतदाता सूचना पर्ची मतदाताओं के घर तक पहुंचाई जाय तथा मतदाता या मतदाताओं के परिवार के सदस्यों को ही पर्ची दें। वहीं इस दौरान सहायक निर्वाचन निबंध पदाधिकारी साइमन मरांडी ने मतदाताओं को यह सुनिश्चित करने के लिए भी प्रेरित किया कि वे अपने मताधिकार का प्रयोगअवश्य करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाएं। मतदाता सूचना पर्ची में मतदाता का नाम, मतदान केंद्र और समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं, जिससे मतदाताओं को मतदान के दिन किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। 1 जून को होने वाले मतदान के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, ताकि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित हो सके।






