सतनाम सिंह
पाकुड़:आज पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत फरसा पंचायत में इंडिया गठबंधन प्रत्यासी विजय हांसदा के पक्ष में प्रचार प्रसार किया गया जहा ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया।गौरतलब हो की कांग्रेस पार्टी के पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मानसरूल हक की अध्यक्षता में फरसा पंचायत में झामुमो पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन सेख,कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बसीर जी,कांग्रेस जिला महासचिव कृष्णा यादव,नगर अध्यक्ष वंशराज गोप,मुखिया सलीम सेख,पूर्व मुखिया गुलाम रसूल ने जमकर भाजपा सरकार पर हमला बोला उन्होंने कहा की भाजपा अपने ही वादों को पूरा करने में विफल रही है।भाजपा सरकार महंगाई,भ्रष्टाचार,रोजगार और देश में सबका साथ सबका विकास के नारे से सत्ता में काबिल हुई।परंतु एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई।धार्मिक उन्माद से आज राज्य ही नही बल्कि देश की जनता त्रस्त हो चुकी है।इसलिए सभी जाति एवं धर्म के लोग एक साथ एक जुट होकर भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल कर एक पर पुनः संविधान की रक्षा करने वालो के हाथ में सत्ता देने का निर्णय कर लिया है।इसके साथ ही उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी के घोसना पत्र से भाजपा सरकार घबराई हुई है इतना ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की कार्यशैली ने राज्य में भाजपा की हवा निकाल दी है कारणवश संगवैधानिक संस्थाओं पर दवाब बनाकर विपक्षी नेताओं को जेल का खेल दिखा रही है। जबकि झामुमो जल जंगल जमीन की पार्टी है तो वही कांग्रेस पार्टी का अहम योगदान देश को आजादी दिलाने में है।इस प्रकार के कृत्यों का जनता पर कोई असर नहीं है बल्कि पक्के इरादे के साथ इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विजय हांसदा जी को प्रचंड बहुमत के साथ राजमहल लोकसभा की जनता राजमहल क्षेत्र के गरीब आदिवासी,अल्पसंख्यक, ओबीसी,सही सभी वर्ग के लोगो की आवाज को बुलंद करने के लिए देश के संसद में एक बार फिर से भेजने के लिए कमर कस ली है।






