Search

May 16, 2026 8:01 am

झामुमो नेता लोबिन के चुनाव प्रचार में विरोधी डाल रहे हैं बाधा: निर्मल

बेटा है लोबीन के समर्थक तो झामुमो नेता ने बाप को काम से निकाला: निर्मल

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) शुक्रवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड में राजमहल लोकसभा क्षेत्र निर्दलीय प्रत्याशी लोबिन हेम्ब्रम के चुनावी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।प्रेस कॉन्फ्रेंस को समाजसेवी निर्मल मुर्मू ने संबोधित किया।प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि 21 मई को राजमहल लोकसभा के निर्दलीय प्रत्याशी सह बोरियो विधायक लोबिन हेम्ब्रम को बाबुधन टुडू ने अपना गांव हाथीगढ़ में प्रचार करने के लिए लाया था।यह गांव झारखंड मुक्ति मोर्चा के पाकुड़ जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुनील टुडू का है। उस दिन भी लोबिन प्रचार अभियान को बाधित करने का प्रयास किया गया था लेकिन सफल नहीं हो पाया।उसके दूसरे दिन लोबिन हेम्ब्रम को गांव में लाने के कारण बाबुधन टुडू के पिताजी को गांव में काम से जेएमएम नेता ने निकलवा दिया। बाबुधन टुडू ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि पिताजी को काम से निकालने के बाद परिवार में समास्या पैदा हो गई है।

जेएमएम से जुड़े हुए लोग गांव में अवैध तरीके से चलाता है क्रशर और खदान।

गांव में कई क्रेशर और खदान है और इसको संचालित करने वाले लोग जमीन से जुड़े हुए नेता हैं खदान और क्रेशर अवैध तरीके से चलाया जाता है भुस्वामियों को पेट पालने के लिए खदान में काम करना पड़ता है।पार्टनरशिप में नहीं रखा जाता है।इस संबंध में निर्मल मुर्मू ने कहा कि जमीन मालिकों को पार्टनरशीप में रखा जाय साथ ही साथ बाबुधन टुडू के पिताजी को वापस काम में बुलाया जाय।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!