प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) थाना क्षेत्र के गोविंदपुर साहिबगंज हाईवे तसर सेंटर के समीप शनिवार को तेज रफ्तार ट्रेलर पुल को क्षतिग्रस्त करते हुए पुल के नीचे चला गया जिससे चालक और उपचालक बाल बाल बच गया। जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या बीआर 10जीसी 6102 गोड्डा की ओर से हिरणपुर थाना क्षेत्र के सीतपहाड़ी जा रहा था ठीक तसर सेंटर के समीप चालक ने गाड़ी को नियंत्रण नहीं कर सका जिससे गाड़ी पुल को तोड़ते हुए बीस फिट नीचे गिर गया। दुर्घटना से किसी भी प्रकार हताहत होने की सूचना नहीं है। लिट्टीपाड़ा पुलिस को सूचना मिलते ही छानबीन में जुट गए हैं।







