अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया थाना क्षेत्र में लोकसभा चुनाव में विभिन्न प्रयोग हेतु वाहनों की धरपकड़ अभियान जोर शोर से शुरू हो गई है शनिवार को सहायक निर्वाचन निबंध पदाधिकारी सह बीडीओ साईमन मरांडी की उपस्थिति में पाकुड़िया थाना के सामने, सिद्धू कान्हु मोड़,डाकबंगला मोड़ सहित अन्य स्थानों में लगभग 21 ऑटो वाहनों का सीजर लिस्ट काटा गया । इस दौरान बीडीओ सह सहायक निर्वाचन निबंध पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर वाहनों को पकड़ा जा रहा है। इन सभी ऑटो में दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं एवं अन्य कार्यों में मतदान केंद्र तक लाने एवं पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। जिसके तहत संबंधित वाहन मालिकों को निर्धारित तिथि को पाकुड़िया थाना में वाहन को जमा करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि वाहन जांच के दौरान साथ में वाहन का कागजात नहीं रहने पर या यदि वाहन मालिकों द्वारा वाहन देने में आनाकानी की जाएगी तो संबंधित वाहन मालिकों पर फाइन के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।मोके पर बीपीआरओ त्रिदीप शील, अभीजित कुमार,एसआई अमरजीत मिश्रा, एएसआई पप्पू चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।






