Search

May 16, 2026 6:02 am

पाकुड़ के महेशपुर में कल्पना सोरेन ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित

भाजपा पर साधा निशाना

झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा के पक्ष में मांगे वोट।

इकबाल हुसैन

पाकुड़: महेशपुर प्रखंड के काजीरकोड़ा स्थित फुटबॉल मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा को विजय दिलाने के लिए आयोजित जनसभा में हज़ारो की संख्या मे कार्यकर्ता शामिल हुए।जनसभा कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने किया।वही मंच संचालन झामुमो जिलाध्यक्ष ने किया।जनसभा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी सह झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन शामिल हुई।झामुमो नेत्री सह पार्टी की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन के काजीरकोड़ा स्थित फुटबॉल मैदान पहुँचने पर विधायक प्रो० स्टीफन मरांडी जी, झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव,झामुमो नेत्री उपासना मरांडी,जीप अध्यक्षा जुली खिस्टमनी हेमब्रम,केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख,हरिवांस चौबे,प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू, मैनुद्दीन अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष जेम्स सुशील हेंब्रम, रुहुल अमीन,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कलीमुद्दीन अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष मेहबूब आलम सहित इंडिया गठबंधन के नेताओं द्वारा माला पहनाकर व बुके देकर भव्य स्वागत किया गया।इस विशाल जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ को संबोधित करते हुए झामुमो नेत्री सह स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखण्ड के वीर पुरुखों और वीरांगनाओं के संघर्ष और शहादत से हमारे जल, जंगल, जमीन और अधिकारों की रक्षा हुई है।अपना हक-अधिकार लड़कर कैसा लेना है, यह पूर्वजों ने हमें सिखाया है। तानशाही ताकतों ने हेमन्त सोरेन जी को चारदीवारी में कैद कर रखा है मगर वो उनकी सोच को कैसे कैद कर पायेंगे? हेमन्त जी देश और झारखण्डवासियों के दिलों में बसते हैं। लोगों के दिलों से तानशाही ताकतें हेमन्त जी को कैसे निकाल पायेंगी।तानशाही ताकतों ने सोचा था संवैधानिक संस्थाओं को खरीद कर हेमन्त जी को अन्यायपूर्ण ढंग से जेल में ये बंद कर देंगे और संघर्षी झारखण्डी आवाज को दबाने में सफल हो जायेंगे। यही तानशाही ताकतों की बड़ी भूल थी। इन्होंने संवैधानिक संस्थाओं को तो खरीद लिया, मगर हेमन्त जी के साथ जनतंत्र की अथाह शक्ति को यह समझ नहीं पाए। यह चुनाव राजमहल की जनता और तानाशाह के बीच की लड़ाई है। राजमहल लोकसभा क्षेत्र के आदिवासी और मूलवासी, महिला, युवा, किसान, युवा, बुजुर्ग – हर वर्ग के लोगों से आग्रह है कि आगामी 1 जून के दिन ईवीएम के क्रम संख्या 4 में अंकित तीर-कमान छाप का बटन दबाकर राजमहल लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी श्री विजय हांसदा जी को जिताकर राजमहल लोकसभा को प्रगति के मार्ग पर ले जाने और देश मे इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने में मदद करें।
वही महेशपुर विधायक सह पार्टी के स्टार प्रचारक प्रो० स्टीफन मरांडी ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड राज्य गठन के पश्चात सबसे अधिक समय तक राज करने वाली भाजपा की सरकार ने राज्य के आदिवासियों,मूलवासियों व गरीब जनता की कभी सुध नही ली। राज्य में आदिवासियों व मूलवासियों के ऊपर अत्याचार भाजपा की सरकार ने किया। हमारी सरकार हमेशा से राज्य के वीर पुरखों के सपने को पूरा करने का काम करती आई है। आप सब इस 1 जून को होनेवाले चुनाव में श्री विजय हांसदा जी का पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करें व दुसरो को भी प्रेरित करें।वही जनसभा को संबोधित करते हुए झामुमो जिलाध्यक्ष श्री श्याम यादव, झामुमो नेत्री उपासना मरांडी, जीप अध्यक्षा जुली खिस्टमनी हेमब्रम,केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख, प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष अब्दुल वदूद,प्रखंड उपाध्यक्ष जेम्स सुशील हेमब्रम, रुहुल अमीन,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कलीमुद्दीन अंसारी,उपाध्यक्ष मेहबूब आलम सहित इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की सरकार ने रोजगार का वादा किया और तमाम सरकारी संस्थाओं का प्राइवेटाईजेशन करने का काम किया। आज लोकतंत्र खतरे में है। हमारा संविधान खतरे में है। सबों को मिलकर इस लड़ाई को जितना है। यह चुनाव देश मे खुशहाली लाएगी। आप सभी से अपील है राजमहल से पुनः तीसरी बार श्री विजय हांसदा जी को जिताकर इंडिया गठबंधन को मजबूती प्रदान करेंगे।वहीं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के द्वारा किये गए विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने झामुमो पार्टी का दामन थामा।महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी,राजमहल लोकसभा प्रत्यासी विजय हांसदा,जिलाध्यक्ष श्याम यादव,केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख, प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां ने सभी को पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। मौके पर इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के पदाधिकारी व सदस्य, प्रखंड कमिटी के पदाधिकारी व सदस्य, पंचायत के अध्यक्ष सचिव सहित हज़ारो की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।

img 20240525 wa00683798212601588800515
img 20240525 wa00699211311420528339678
img 20240525 wa0071716418424256117221
img 20240525 wa00702847641837200534825

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!