राजकुमार भगत
रविवार पाकुड कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार, एवं प्रखंड अध्यक्ष मांसारुल हक के नेतृत्व में राजमहल प्रत्याशी विजय हांसदा एवं सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों पर चलाया जनसंपर्क अभियान, जी जान लगाकर राजमहल प्रत्याशी विजय हांसदा के पक्ष में वोट को लेकर कार्यकर्ता कर रहे ग्रामीण से अपील जिसमें ग्रामीणों का भारी भरकम समर्थन दिखाई दे रहा है। राजमहल प्रत्याशी विजय हांसदा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष ने बारी बारी जनता को संबोधन करते हुए कहा भाजपा सरकार एक जुमलेबाजी सरकार है जिन्होंने 10 साल तक सिर्फ जुमला ही किया, जनता को धोखे पर रखा, युवा बेरोजगार हो गए, शिक्षा महंगी हो गई, भाजपा सरकार में जनता भी सुरक्षित नहीं है, सिर्फ और सिर्फ लूट की सरकार है भाजपा सरकार, एक तानाशाह सरकार है जो विपक्ष को परेशान करने के लिए केंद्रीय एजेंसी का सहारा लेकर बदनाम कर रहा है, इस तानाशाह सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी और भारी भरकम सीट प्राप्त कर इंडिया गठबंधन केंद्र पर स्थापित होगी, देश का विकास इंडिया गठबंधन की सरकार ही कर सकती है जिसमें जनता का साथ बहुत जरूरी है। जनसंपर्क अभियान पाकुड प्रखंड के नरोत्तमपुर पंचायतग्राम, रामचंद्रपुर,कुमारपुर रानीपुर, लोखिनारायण, मोनिरामपुर, नवदा,जयकिस्तोंपुर में इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी विजय हॉसदा के पक्ष में मतदान करने हेतु विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया गया I कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा किए गए उपलब्धियां की जानकारी दी । उन्हें बताया गया कि देश और संविधान को बचाने के लिए विजय हसदा को तीर धनुष पर वोट देकर विजय बनाएं ताकि आवाज दिल्ली तक सुनाई दे जिससे राहुल गांधी का हाथ मजबूत हो, मौके पर जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन,प्रखंड उपाध्यक्ष रामविलास महतो,सोशल मीडिया प्रभारी पियारुल इस्लाम सहित कांग्रेस कार्यकर्ता आदि उपस्थित है I







