Search

September 16, 2026 8:14 pm

विकास का रोडमैप तैयार, स्वास्थ्य-शिक्षा से पेयजल और खेल तक कई योजनाओं पर मुहर

स्थानीय जरूरतों को प्राथमिकता देने पर जोर, उपायुक्त ने योजनाओं में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

पाकुड़। जिले में विकास कार्यों को गति देने के लिए बुधवार को जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, खेल, समाज कल्याण, पर्यटन, जेएसएलपीएस और कल्याण समेत विभिन्न क्षेत्रों की प्रस्तावित योजनाओं पर विस्तार से मंथन किया गया।
विभागों और कार्यान्वयन एजेंसियों की ओर से रखे गए प्रस्तावों की जरूरत और उपयोगिता पर चर्चा के बाद समिति ने योजनाओं का चयन कर अनुमोदन किया। बैठक में इस बात पर जोर रहा कि जिला योजना की राशि का उपयोग स्थानीय जरूरत और आम लोगों के हित से जुड़ी प्राथमिकताओं के अनुसार किया जाए। उपायुक्त ने अधिकारियों को स्वीकृत योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित विभागों और एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक पहुंच सके। बैठक में डीडीसी, परियोजना निदेशक आईटीडीए, सिविल सर्जन, जिला योजना पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!