सुस्मित तिवारी
पाकुड़: पाकुड़ के हिरणपुर में एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है जहां एक पिकअप बोलेरो ने 3 साल के बच्चे को रौंद दिया।चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया।इधर घटना स्थल पर ही बच्चे की मौत हो गई, जिससे अक्रोशित ग्रामीणों ने शव को रख कर सड़क को जाम कर दिया,वही मौके पर स्थानीय पुलिस घटना स्थल पहुंची है,बताया जा रहा है कि पाकुड़ से एक पिकअप बोलेरो सांख्य WB37E 5558 हिरणपुर की ओर तेज गति से आ रहा था,इसी बीच थाना क्षेत्र के हाथकाठी में सोनू अंसारी का पुत्र फैसल अंसारी करीब 3 साल का बच्चा परिजन के साथ सड़क पास कर रहा था जिसे पिकअप वेन ने रौंद डाला,इधर अक्रोशित ग्रामीणों ने शव को खटिया पर रख कर पाकुड़ दुमका मार्ग के सड़क को जाम कर दिया है,फिलहाल पुलिस अक्रोशित ग्रामीणों को समझाने की प्रयास में जुटी है।






