Search

September 1, 2026 11:02 pm

खस्सी चोरी कर बाइक से भाग रहे थे चोर, पुलिस ने एक को दबोचा।

अंजना में चोरी की वारदात का खुलासा, 25 किलो का खस्सी बरामद; वारदात में इस्तेमाल पल्सर जब्त।

पाकुड़। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंजना गांव में खस्सी चोरी के मामले का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से चोरी किया गया करीब 25 किलो का खस्सी बरामद करने के साथ वारदात में इस्तेमाल पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की है। अंजना निवासी जारजीस शेख ने खस्सी चोरी को लेकर मुफस्सिल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद थाना कांड संख्या 120/26 के तहत बीएनएस की धारा 303(2)/3(5) में मामला दर्ज किया गया। मामले के उद्भेदन के लिए एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुमारपुर निवासी नसीम शेख को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी का सफेद-लाल रंग का खस्सी बरामद हुआ। पुलिस ने काला-लाल रंग की बजाज पल्सर बाइक (JH16J3573) भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, मामले में शामिल अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

img 20260901 wa00201159683571234928131

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!